From Chairperson’s Desk

मैं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के अध्यक्ष के रूप में और संकाय की ओर से वेबपेज पर आपका स्वागत करता हूँ। विभागीय दृष्टिकोण यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक विद्यार्थी को उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए मूल्यवर्धक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए। भूमण्डलीकरण के दौर में हिन्दी साहित्य ने विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों का संवर्धन करने हेतु अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है, जो मानवता के विकास के लिए भी अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। यद्यपि तकनीक के विकास ने प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को प्रभावित किया है, बावजूद इसके हिन्दी साहित्य ने भारतीय संस्कृति और समाज को संवर्धित करने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विभाग द्वारा स्नातकोत्तर हिन्दी, स्नातकोत्तर अनुवाद, दर्षण निष्णात् और पी-एच.डी. के पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं, जो विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक एवं उनके सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों एवं अन्तरअनुशासनात्मक शोध विभाग का वैशिष्टय है।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि विद्यार्थी विभाग से शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात् मानवीय मूल्यों को प्रतिष्ठित करते हुए सामाजिक विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।

अध्यक्ष, हिन्दी विभाग

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला

इमेल departmenthindihpu@gmail.com

HPU